रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव के लिए चुनाव समिति का हुआ गठन

रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव के लिए चुनाव समिति का हुआ गठन

नगर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई है। यहां आयोजित व्यापारियो की बैठक में चुनाव समिति का गठन किया गया। जिला व्यापार मंडल के तहत हुई

व्यापार मंडल की बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया।

व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने कार्यकाल का विवरण दिया।


चुनाव समिति में अतुल अग्रवाल , अगस्त लाल साह, जगदीश अग्रवाल, उमेश भट्ट, कुलदीप कुमार, विमल भट्ट, प्रताप मेहरा को शामिल किया गया है।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि अगले माह तक चुनाव संपन्न करा लिये जायेंगे।