रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मिया हुई तेज,आज व्यापारियों की आम सभा में चुनाव समिति का होगा गठन

रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मिया हुई तेज,आज व्यापारियों की आम सभा में चुनाव समिति का होगा गठन

व्यापार मंडल रानीखेत के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है ।जिला व्यापार मंडल ने आज व्यापारियों की आम सभा आयोजित की है । बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।संभावना है कि दिसंबर के अंत तक नगर व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न करा लिए जायेंगे ।


जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन नेगी और महामंत्री राजेंद्र पांडेय ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे से बैठक का आयोजन शिव मंदिर परिसर में किया जा रहा है.

जिसमे वर्तमान व्यापार मंडल के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया जायेगा साथ ही चुनाव समिति का गठन कर चुनाव के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी ।उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों के बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है।