


श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व एवं सटीक रणनीति* के तहत *एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक बड़े सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता* हासिल की है। *एसएसपी नैनीताल द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश* लगाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को लगातार दिए जा रहे निर्देशों के क्रम में *श्री प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में* जनपद में सेक्स रैकेट


गिरोह पर अंकुश लगाये जाने हेतु *दिनांक 16.11.24 को उ0नि0 मंजू ज्याला प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल द्वारा* अपनी टीम के साथ हल्द्वानी क्षेत्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाही पर *प्रगति मार्केट हीरानगर में एक आवासीय परिसर के दो मंजिले कमरे* में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार की सूचना पर *छापेमारी के दौरान 02 पुरूष व 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में तथा आपत्तिजनक सामान सहित पाये गये।* पुलिस टीम द्वारा उक्त *सभी को मौके से गिरफ्तार* किया गया तथा


इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर सं0 398/2024 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग से संबंधित गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्याया0 पेश किया जा रहा है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव द्वारा सम्पादिक की जा रही है।



