आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद दिन रहेगा। योजना बनाकर डिसिप्लिन से काम होंगे। कहीं पैसा उधार दिया है या फंसा हुआ है, तो उसकी वापसी की पूरी संभावना है। राजनीतिक संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरे करने में उलझनें आएंगी, लेकिन उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक हो सकती है।

लव- पारिवारिक सदस्य एक साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।

स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक रखनी जरूरी है। गलत विचारों से आपके अंदर डिप्रेशन तथा मनोबल में कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले समय में की गई कोई गलती ही आपकी ऊर्जा का कारण बनेगी और उससे सीख लेकर आज को और अधिक बेहतर बना लेंगे। नजदीकी मित्रों विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो जाएंगी। जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। परंतु अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में टीमवर्क के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ नया काम करने की बजाय वर्तमान गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।

लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। आपस में प्रेम प्यार बढ़ेगा। मेहमान नवाजी का भी मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। यदि लंबे समय से कोई दिली इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका कार्य हल होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्म की गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा।

नेगेटिव- भावुकता की बजाए प्रेक्टिकल तथा कुछ स्वार्थ की भावना अपने स्वभाव में लाएं। परिचित लोगों से व्यवहार करते समय थोड़ी दूरी बना कर रखना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें। विद्यार्थी तथा युवा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई भी नया काम शुरू करने से संबंधित किसी भी तरह का रिस्क ना लें। यथावत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील हो सकती हैं। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।

लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें। इनका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ उलझे हुए मामलों का समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात रहेगी और आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

नेगेटिव- माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको चिंता में डाल सकती हैं। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। बच्चों को उचित मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी, जिसमें आपका सहयोग जरूरी है।

व्यवसाय- निवेश में जल्दबाजी न करें। वर्तमान परिस्थितियों से व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। व्यस्तता रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अपना काम अच्छे से करने पर अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है।

लव- आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन करें तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आपकी मेहनत और योग्यता के आगे टिक नहीं पाएंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप अपनी अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों मैं आपका उचित योगदान रहेगा तथा आपको भी सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- व्यक्तिगत फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी, वरना भविष्य में दिक्कत आ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। कभी-कभी स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में नए मौके मिलेंगे, हालांकि मेहनत के अनुरूप रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। लोन या टैक्स संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें और विरोधियों की गतिविधियों से भी सतर्क रहें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

लव- घर में सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखने में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

स्वास्थ्य- मौसम संबंधी परेशानी रह सकती है। किसी भी तरह का इन्फेक्शन अथवा एलर्जी होने पर लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें, निश्चित ही आप सफलता और उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखना ही बेहतर है। किसी के साथ भी वाद-विवाद में ना उलझे, पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय नहीं है, इसलिए पहले की तरह ही स्थिति पर ही ध्यान दें। मेहनत के मुताबिक नतीजे कम ही मिलेंगे। ऑफिस में कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है, जो कि लाभदायक भी साबित होगी।

लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांति पूर्ण रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे तथा कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास रत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- युवा सफलता पाने के लिए निरंतर क्रियाशील बने रहे तथा अपने कार्यों को गति प्रदान करें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी आ सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार देना नुकसानदायक रहेगा।

व्यवसाय- रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें। लोन लेने की स्थिति बन रही है तो हिचकिचाए नहीं जल्दी ही आपका लोन उतर जाएगा। व्यापार के लिए कोई विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

लव- घर में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही खुशनुमा बने रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।

स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सामान्य ही रहेगा। अपनी व्यवहार कुशलता से उचित व्यवस्था बनाकर रखें तथा समय के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं। इससे कई समस्याएं स्वत: ही हल हो जाएंगी। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

नेगेटिव- किसी प्रिय जन से कुछ बहस बाजी हो जाय, तो शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। ज्यादा टोका-टाकी करने से संबंधों को नुकसान हो सकता है। कोई भी व्यक्तिगत परेशानी आने पर अपने किसी विश्वसनीय मित्र से जरूर शेयर करें।

व्यवसाय- उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कार्य स्थल पर कर्मचारी की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं, हालांकि कानूनी सलाह लेने से आपकी परेशानियों का हल मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोग काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें, वरना अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

लव- दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव को समय रहते सुलझा लें। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।

स्वास्थ्य- शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां रहेगी। कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है, तो उससे राहत मिलने की संभावना है। बातचीत के माध्यम से चल रहे कई मसलों का भी हल व समाधान मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखने में आपका प्रयास कामयाब रहेगा।

नेगेटिव- अपने व्यवहार में धैर्य और शांति रखें। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपका काम बिगड़ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। सेविंग संबंधी योजना पर पुनर्विचार करें।

व्यवसाय- कारोबार में कई तरह के अच्छे मौके मिलेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का भरपूर उपयोग करें। धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। गवर्नमेंट से संबंधित व्यवसाय में किसी सरकारी कर्मचारी की मदद से अच्छा टेंडर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में शांति और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आप अपने दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे।

नेगेटिव- बहुत अधिक भावुकता प्रधान होना नुकसानदायक है। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की वजह से आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। फिजूल के खर्चों की वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। युवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार करने के लिए और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में किसी प्रकार की कमी ना आने दे। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरी में प्रमोशन या कोई और खुशखबरी मिल सकती है।

लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रैक्टिकल तथा कर्म प्रधान बने। खुद पर विश्वास रखना प्रगति के रास्ते खोलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छित शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। आपका अनुभव और मेहनत आपको और अधिक मजबूत बनाएंगे।

नेगेटिव- किसी बच्चे के भविष्य को लेकर चल रही योजनाओं में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती हैं। साथ ही कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई व्यापारिक सूचनाएं भी लीक हो सकती हैं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर आए, तो तुरंत निर्णय लेना फायदेमंद होगा।

लव- घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर आयुर्वेद लाभप्रद रहेगा। साथ ही अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा और आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। दिन का अधिकांश समय खरीदारी और मनोरंजन गतिविधियों में व्यतीत होगा। बच्चों का मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।

नेगेटिव- दिन का कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे कुछ उलझे हुए सवालों का जवाब भी मिलेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी विवादित मामले में अपने व्यवहार को मधुर बनाकर रखें।

व्यवसाय- अपनी व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है और ऐसा करना आपके लिए उचित भी रहेगा। आज आप व्यवसाय में अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाएगे। युवा अपनी कार्य क्षमता में कमी ना आने दें, क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम भी रुक सकते हैं।

लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता होने की संभावना है।

स्वास्थ्य- रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5