राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ के लिए एथलेटिक्स और एशियाई शीतकालीन खेलों के छेत्र में एक और बड़ी खुश खबरी और उपलब्धि जुड़ गई है

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ के लिए एथलेटिक्स और एशियाई शीतकालीन खेलों के छेत्र में एक और बड़ी खुश खबरी और उपलब्धि जुड़ गई है

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ,

,सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ के पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ के लिए एथलेटिक्स और एशियाई शीतकालीन खेलों के छेत्र में एक और बड़ी खुश खबरी और उपलब्धि जुड़ गई है,

सबसे पहले बात करते है इस विद्यालय की ही खेलो इंडिया नैशनल विंटर गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता छात्रा महक की जो पिछले कुछ वर्षों से शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों में आधा दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय,छेत्र और राज्य का नाम रोशन कर चुकी है, वर्तमान में इसी विद्यालय में अध्यनरत महक कवान का चयन आगामी फरवरी 2025 में चीन में होने जा रहे विंटर एशियाड खेलों में देश की ओर से खेलने का मौका मिला है,

पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ की ये होनहार बालिका फरवरी 2025 में चाइना में होने जा रहे एशियन विंटर गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व ही नही करेंगी अपितु अपने विद्यालय सहित छेत्र जिला और पूरे राज्य देश का नाम विंटर एशियाड में रोशन करेंगी, जो विद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, यही नहीं इस विद्यालय की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धि की लंबी लिस्ट है शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में पंतनगर हल्द्वानी में हुए राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमोली जनपद की ओर से प्रतिभाग करते हुए सीमांत क्षेत्र ज्योर्तिमठ के पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज ज्योतिर्मठ की दो होनहार छात्रा कु०महक और कु०श्रृष्टि ने अपना सर्वश्रेष्ठ और जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 200मीटर और 800मीटर में जहां बड़े बड़े सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल करते हुए राज्य में चमोली जनपद सहित पूरे पैन खंडा छेत्र और जीजीआईसी जोशीमठ का नाम रोशन किया है, शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हल्द्वानी पंत नगर में आयोजित इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने सीमित संसाधनों और कड़ी मेहनत के दाम पर कु०महक ने जहां अंडर 19 केटिगिरी के 200मीटर स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीता है,वहीं 100मीटर स्प्रिंट रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर चमोली जनपद के लिए एक और ब्रोंज मेडल हासिल किया,यही नहीं महक ने लॉन्ग जंप स्पर्धा में भी कड़ी चुनौती के बीच तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है,वहीं इसी विद्यालय की ही एक और चैंपियन धाविका कु०श्रृष्टि ने भी अपने दमदार प्रदर्शन के साथ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 200मीटर रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है,अब दोनो एथलीटों महक और श्रृष्टि का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो गया है, पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने विद्यालय की दोनो छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि का श्रेय दोनो गोल्डन गर्ल्स की कड़ी मेहनत के साथ साथ इनकी कोच और विद्यालय की मुख्य पीटीआई/ कोच कुमारी कविता को भी बधाई दी है जिनके मार्ग दर्शन और ट्रैनिंग के चलते आज विद्यालय और इन दोनो छात्राओं को एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक मिला है,


वहीं जीजीआईसी ज्योर्तिमठ की पीटीआई और मुख्य कोच कु० कविता ने भी अपने विद्यालय की दोनो एथलीट महक और श्रृष्टि की एथलेटिक्स तैयारियों को लेकर बताया कि विद्यालय पठन पाठन के समय के बाद और पहले के एक घण्टे में उनके द्वारा विद्यालय कैम्पस और पास ही के रविग्राम खेल मैदान में प्रत्येक कार्य दिवस में इन सभी खिलाड़ी छात्राओं के लिए एक्स्ट्रा कोचिंग कैम्प आयोजित किया जाता है, जिसमे उन्हें खेलों की तकनीकी बारीकियां और फिटनेस सही रखने के टिप्स दिए जाते है, बस बाकी इन बच्चों की अपनी मेहनत का ही नतीजा है, उन्होंने बताया कि 6नवम्बर से 8नवम्बर तक पंत नगर हल्द्वानी में हुई इस शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहली बार चमोली जनपद की ओर से जीजीआईसी ज्योतिर्मठ की दो एथलीट छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बलबूते राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो गोल्ड और दो ब्रॉन्ज जीतकर अपने विद्यालय सहित ज्योर्तिमठ, जनपद चमोली का नाम पंत नगर हल्द्वानी में रोशन किया है, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज ज्योतिर्मठ की शिक्षिका और इन दोनो होनहार गोल्डन गर्ल्स की कोच कु०कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय की इन दोनो एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज और लॉन्ग जम्प इवेंट्स में एक ब्रोंज मेडल हासिल किया है और अब महक और श्रृष्टि का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो चुका है,वहीं विद्यालय की दोनो एथलीट बालिकाओं महक और श्रृष्टि के इस स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए अपनी शुभ कामनाएं दी है, साथ ही विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी दोनो एथलीट महक और श्रृष्टि के उज्जवल भविष्य की कामना की है,इधर नगर पालिका परिषद जोशीमठ के

अधिशासी अधिकारी हयात सिंह रौतेला सहित व्यापार सभा ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने भी जीजीआईसी ज्योर्तिमठ की इन दोनो गोल्डन गर्ल्स एथलीटों के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किए गए स्वर्णिम प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए महक और श्रृष्टि को नगर छेत्र का नाम रोशन करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है, कहा किआने वाले समय में छेत्र के लिए ये दोनो एथलीट बेटियां अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, बता दें की जीजीआईसी ज्योर्तिमठ में अध्यनरत कु०महक एथलेटिक्स के साथ साथ स्नो स्कीइंग की नेशनल चैंपियन है, राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की आधा दर्जन से अधिक बार की गोल्डन गर्ल्स है,और 2023 के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स गुलमर्ग में भी अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा की गोल्ड मेडलिस्ट है,

और आगामी फरवरी 2025में कु०महक का चयन चीन की मेजबानी में होने जा रहे एशियन विंटर गेम्स के लिए भारतीय टीम की अल्पाइन स्कीइंग एथलीट के रूप में हुआ है, ऐसे में पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ की होनहार छात्रा कु०महक कवाण को विंटर एशियाड 2025 में इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधितत्त्व करने को लेकर विद्यालय परिवार सहित पूरे छेत्र में खुशी की लहर है, और हो भी क्यूं ना आखिर सूबे के सबसे अंतिम सरहदी छोर पर बसे ज्योतिर्मठ नगर के एकमात्र गर्ल्स शिक्षा का केंद्र पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज जोशीमठ का नाम विंटर एशियाड 2025 में जुड़ रहा है,ये छेत्र ही नही अपितु पूरे राज्य के लिए बड़ी

उपलब्धि है, फिलहाल विद्यालय की होनहार गोल्डन गर्ल्स महक अपनी एशियाई शीतकालीन खेल 2025 जो चीन में फरवरी माह में आयोजित हो रहे है उसके लिए तैयारी कर रही है,