


रिपोर्ट: नवीन यादव,

देहरादून,

तुलसी विवाह एक पारंपरिक हिंदू उत्सव है जो भगवान विष्णु के अवतार भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाह का जश्न मनाता है।


यह उत्सव आमतौर पर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी


को मनाया जाता है, तुलसी विवाह के दिन, लोग तुलसी के पौधे को सजाते हैं और भगवान शालिग्राम की मूर्ति के साथ उसका विवाह सम्पन्न करते हैं। इस उत्सव को मनाने के लिए विभिन्न संस्कार

और अनुष्ठान किए जाते हैं।तुलसी विवाह का यह उत्सव भगवान विष्णु और तुलसी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है और इसे भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इसी उपलक्ष्य में आज सिंगल मंडी शिव मंदिर में शालिग्राम महाराज की और तुलसी विवाह वैदिक मंत्रों से कराया गया।


