दिल्ली कब तक होती रहेगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट, हरियाणा से बंगाल तक सक्रिय है मानसून

दिल्ली कब तक होती रहेगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट, हरियाणा से बंगाल तक सक्रिय है मानसून

देश कई राज्यों में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  1. 19 सितंबर तक गुजरात में बारिश के अलर्ट
  2. हरियाणा में अगले दो दिन तक भारी बारिश
  3. पूर्वोत्तर सहित बंगाल, ओडिशा में भी बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही गुजरात से ओडिशा तक कई राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर तक गुजरात के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा, बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरखंड में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली—एनसीआर के अलावा

एमपी, यूपी, हरियाणा में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 15 सितंबर तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।