कोई पेड़ पर लटका मिला तो किसी ने जमीन पर तोड़ा दम, बागपत में कई बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला

कोई पेड़ पर लटका मिला तो किसी ने जमीन पर तोड़ा दम, बागपत में कई बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला

 बागपत 

 बागपत में बंदरों को मारने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठनों में इस बात को लेकर रोष है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मृत बंदरों को मिट्टी में दबाने एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवक बता रहा है कि बंदरों का शरीर नीला पड़ा है। माना जा रहा है कि उन्हें जहर दिया गया है।

  1. रंछाड़ गांव के वन क्षेत्र में मृत मिले करीब 20 बंदर
  2. बंदरों का शरीर पड़ा था नीला, पुलिस जांच में जुटी

 रंछाड़ गांव के वन क्षेत्र में मंगलवार को बंदरों को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। कोई बंदर पेड़ पर लटका मिला तो कोई जमीन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने दावा किया कि मरने वाले बंदरों की संख्या 20 से ज्यादा भी हो सकती है।

बंदरों के शवों को जमीन में दबा दिया गया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्र में मृत पड़े बंदरों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।