

मुंबई


मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स इवेंट के दौरान शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने जिगरी दोस्त करण जौहर के साथ नजर आए। इस मौके पर उनके साथ साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती भी मौजूद रहे। इस इवेंट में शाह रुख ने अपने मस्तीभरे अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा है। खासतौर पर जिस तरह से उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) का मजाक उड़ाया है उसकी खूब चर्चा हो रही है।


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने निराले अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। बड़े पर्दे पर इंटेंस लुक से दर्शकों का दिल जीतने वाले किंग खान असल जिंदगी में थोड़े मजाकिया किस्म के इंसान हैं। कुछ ऐसा ही अंदाज उन्होंने देर रात मुंबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2024) प्री इवेंट के दौरान दिखाया है। जब उन्होंने अपने दोस्त और बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का मजाक उड़ाया है।


शाह रुख खान ने तरह-तरह शो को होस्ट करने को लेकर करण की टांग खिंचाई की है और फिल्ममेकिंग पर भी कमेंट मारा है। आइए एक नजर इस मामले के लेटेस्ट वीडियो पर डालते हैं।



