

नई दिल्ली।


Vinesh Phogat PT Usha विनेश फोगाट ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा पर राजनीति के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं पता कि मुझे वहां कौन सा समर्थन मिला। पीटी ऊषा मैम मिलने अस्पताल आईं थीं। एक फोटो भी क्लिक हुई थी। जैसा कि आपने कहा कि बंद दरवाजे के पीछे राजनीति में बहुत कुछ होता है। उसी तरह वहां मेरे साथ राजनीति हुई।


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vinesh Phogat on PT Usha: कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते अयोग्य करार दिए जाने वाली विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक को लेकर एक बड़ा दावा किया।


विनेश फोगाट ने कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिए जाने के बाद रेसलिंग से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा की उप सभापति पीटी उषा द्वारा शेयर की गई फोटो पर नाराजगी जाहिर की। विनेश फोगाट ने हाल ही कांग्रेस का दामन थामा है। उन्हें हरियाणा की जुलाना सीट से टिकट दिया है।



