

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है मुकेश बोरा पर लगे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने


के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है दुष्कर्म पीड़िता ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उनका 2021 से लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर मुकेश बोरा और उसके


ड्राईवर कमल बेलबाल द्वारा धमकाया जा रहा था जिससे वो डरी सहमी रही इसके बावजूद उसने जब मेरी नाबालिक बेटी पर भी बुरी नियत से छेड़छाड़ की तब उनका सब्र का बांध टूट गया। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक


मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नही हो सकी है उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा 24 घण्टे तक आरोपी मुकेश बोरा और उसके ड्राईवर को गिरफ्तार नही किया जाता है तो उसके बाद लालकुआँ कोतवाली में अपनी जान दे देंगी। इस दौरान पीड़िता आपबीती बताते हुए भावुक होकर रोने लगी।


