कंडोलिया मैदान में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पौड़ी पुलिस ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव प्रसिद्ध जौनसारी लोक गायक मनोज सागर व उनकी टीम द्वारा लोकगीतों व लोक नृत्यों की दी गई शानदार प्रस्तुतियां

कंडोलिया मैदान में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पौड़ी पुलिस ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव प्रसिद्ध जौनसारी लोक गायक मनोज सागर व उनकी टीम द्वारा लोकगीतों व लोक नृत्यों की दी गई शानदार प्रस्तुतियां

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह

पौड़ी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पौड़ी पुलिस द्वारा कंडोलिया मैदान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का शुभारंभ विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक

राजकुमार पोरी, डीएफओ गढ़वाल वानप्रभाग स्वप्निल अनिरुद्ध तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद पुलिस परिजनों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग एवं

मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। प्रसिद्ध लोक गायक मनोज सागर तथा उनकी टीम द्वारा गढ़वाली कुमाऊनी एवं जौनसारी गीतों के साथ नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक भी झूमते हुए नजर आए।

सिद्धिविनायक डांस ग्रुप कोटद्वार द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव की नृत्य प्रस्तुतियां दी गई, वहीं पुलिस लाइन के कलाकारों नेवी नृत्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर यमराज की पेशी नाटक का मंचन भी किया गया। कंडोलिया मैदान में इस दौरान सभी थानों की

झांकियां तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला तथा क्षेत्राधिकार पौड़ी अनुज कुमार आदि की मौजूदगी रही।