

टिहरी—


सीएम धामी ने की दौरे के दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात, राहत कार्यों में तेजी के आदेश


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी जिले के घुत्तू क्षेत्र का दौरा किया, जहां हाल ही में बादल फटने से व्यापक तबाही हुई। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस आपदा में 29 भवनों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 6 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए



