

मनोज कश्यप /हरिद्वार


डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिले भर में जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बरसात के बाद जिले में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक कर रही हैं और जहां भी डेंगू का लार्वा मिलता है, उसे नष्ट करने का कार्य कर रही हैं।


जिलाधिकारी ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में बदलाव के कारण डेंगू के लार्वा के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर काम कर रहा है, ताकि डेंगू के प्रकोप को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन की इस मुहिम से जिले में डेंगू के खतरे को कम करने की पूरी कोशिश की जा रही है।



