सितारगंज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

सितारगंज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

स्थान। सितारगंज।

रिपोर्टर। तनवीर अंसारी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सितारगंज में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।साथी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की लोग बधाई देते नज़र आए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सितारगंज कोतवाली व उपजिलाधिकारी कार्यालय समेत समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


वही सितारगंज विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी रामलीला मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहणकर शहीदों को नमन किया। साथ ही समस्त देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी