


मनोज कश्यप/हरिद्वार


धर्मनगरी हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। सामाजिक, राजनीतिक व विभिन्न संगठनों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।


हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने सभी हरिद्वार वासियों को 78वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।


उहोंने कहा की आइए हम स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानों को याद करें,


स्वतंत्र राष्ट्र की प्रगति का जश्न मनाएँ और हम सभी भारतवासी मिलकर भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प करें


