


मनोज कश्यप हरिद्वार


हरिद्वार में आज शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों को जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया


हर वर्ष 14 अगस्त को जिला प्रशासन अमर शहीद जगदीश वत्स की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन करता है


और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों का सम्मान करता है गौरतलब है कि शहीद जगदीश वत्स भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सरकारी इमारतों पर भारतीय झंडा लहराने के दौरान शहीद हो गए थे जिनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।


जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया की हर वर्ष शहीद जगदीश वत्स की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जाता है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों का सम्मान किया जाता है l


