

स्थान- लालकुआं
रिपोर्टर- ऐजाज हुसैन


प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु दिनांक 05 अगस्त को मुखबिर खास की सूचना पर ऊंचा गांव द्वितीय बीट से तीन खैर प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान,


अभिवहन करने पर वाहन महिंद्रा बोलरो रजिस्ट्रेशन नंबर UP 27 A 5050 वन अपराध में संलिप्त अभियुक्त वाहन चालक रविन्द्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। वाहन से खैर पेड़ों के कुल 11 लट्ठे बरामद किए गए हैं।


वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार ने बताया कि वन उपज खैर पेड़ों का अवैध कटान, खैर के लट्ठों का अवैध अभिवहन करने पर संबंधित वाहन को डौली रेंज लालकुआं में


खड़ा कर सीज कर दिया गया है और वन अपराध में संलिप्त हिरासत में लिए गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

साथ ही वन अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है।


