जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत.. इलाज में लापरवाही का आरोप

जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत.. इलाज में लापरवाही का आरोप

लोकेशन..रामनगर

रिपोर्टर अकरम चौधरी

रामनगर के ग्राम टेढ़ा निवासी 23 वर्षीय राहुल रावत अपने चाचा के साथ सो रहा था सो रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया
पता चलने के बाद युबक के परिजन उसे देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां 3 घंटे तक चिकित्सकों ने उसकी उपचार करने के बाद उसे गंभीर हालत मे रामनगर सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया


लेकिन यूबक की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से सरकारी अस्पताल से भी बाजपुर लाया गया
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया


पुरे मामले मे देवाल के पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है