

लोकेशन ऋषिकेश

संवाददाता सागर रस्तोगी


कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर हमला। चार धाम की व्यवस्थाओं पर मांगा जवाब। प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की दिक्कतों का भी किया जिक्र।


श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के दौरान आई दिक्कतों के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कई गंभीर सवाल सरकार की व्यवस्थाओं पर उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर सरकार से जवाब मांगा है।
जयेंद्र रमोला ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते सोनप्रयाग पहुंचने के बाद स्थगित की गई है। जिसे मौसम के अनुरुप जल्दी ही आगे बढ़ाया जाएगा।


श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा चार मांगों को लेकर निकाली गई थी। जिसमें सबसे पहले दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर का विरोध शामिल है। इसके अलावा केदारनाथ में वर्षों पुरानी कृष्ना माई गुफा का नाम बदलकर मोदी गुफा किया गया है।

जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। केदारनाथ मंदिर से चोरी हुआ 228 किलो सोने के बारे में भी सरकार से जांच की मांग कांग्रेस करती है। इसके अलावा गर्भ ग्रह में कैमरा ले जाने से जो श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई है इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए |


