रामनगर वन प्रभाग के मोहान क्षेत्र में घायल टाइगर के दिखने से ग्रामीणों में दहशत

रामनगर वन प्रभाग के मोहान क्षेत्र में घायल टाइगर के दिखने से ग्रामीणों में दहशत

शहर..रामनगर
रिपोर्टर.. अकरम चौधरी

रामनगर वनप्रभाग के मोहान में घायल बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें बाघ के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जानकारी के मुताबिक वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है , बाघ लगातार आबादी के पास मोहान और चुकुम मैं चहल कदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है, ग्रामीणों में भी दहशत बनी

रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि जिस घायल बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है बह मोहान क्षेत्र का है, उन्होंने कहा कि कई बार शिकार के दौरान बाघ घायल हो जाते हैं,

साथ ही कहा कि हमारे द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं,

साथ ही क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की लगातार मॉनिटरिंग भी की जायगी, उन्होंने कहा कि अगर कैमरा ट्रैप में बाघ घायल पाया जाता है तो हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी।