

रिपोर्ट- दीपक नौटियाल

स्थान उत्तरकाशी


उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा व्लोक के सिरी गांव मे अतिवृष्टी से हुए नुकसान का जायजा लेने गंगोत्री विधान सभा के विधायक सुरेश चोहान पहुंचे जहां उन्होने विभागीय अधिकारियों के साथ सीरी एवं उडरी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया


दैवीय आपदा से हुई छति का आंकलन करने हेतु क्षेत्रिय विधायक सुरेश सिंह चौहान ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर अतिआवश्यक कार्यो को तत्काल रुप से करने को कहा जिसमे पेयजल, छतिग्रस्त रास्ते, सड़क, एवं सुरक्षात्मक दीवार जैसे जल्द आवश्यक कार्यों को तत्काल करने के निर्देश दिए छतिग्रस्त पुल, सड़क, नहरें, रास्ते पाइपलाइन सहित अन्य
शासन स्तर पर भेजे जाने वाले कार्यों का स्टमेड (प्राकलन ) तैयार करने को कहा।


वहीं बरसाती पानी से हुएं आवसिय भवनों व छानियां तथा मवेशियों के नुकसान से आम काश्तकारों को भारी छति पहुंची है , जिसमें सीरी गांव में जिन परिवारों के मवेशी (गाय -भैस ) पशुधन हानी हुई है

उन्हें तत्काल रुप से 37,000- 32,000 ₹ की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, वहीं आंशिक रूप से छतिग्रस्त भवनों के सहाता चैक पीड़ित परिवारों को दिये गये

तथा खेतों का मूल्यांकन हेतु राज्स्व विभाग को जल्द तैयार करने को कह दिया गया है। वहीं तत्कालीक व्यवस्था के साथ जल्द से जल्द रास्ते तैयार करने के निर्देश दिए इस मौके पर विधायक ने गांव में चोपाल लगाकर लोगों को ढांढस बंधाते हुए मुश्किल घड़ी में सहयोग करने का होंसला बढ़ाया।


गंगोत्री नेशनल हाईवे नेताला के पास बन्द
गंगोत्री हाइवे पर नेताला के पास एक कार मलबे में फंसी है । जिसको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि गंगोत्री हाइवे पर नेताला के पास स्लाइड नासूर बना हुआ है। बारिश के बाद हाइवे पर मलबा आ जाता है जिस से हाइवे बंद हो जाता है।
यहां पर उत्त्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जा रही एक वैगनार कार मलबे में फंसी है।


