

स्थान केदारघाटी।


श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान आज भी जारी है। जहां रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा वही आज सुबह सुबह भी तलाश शुरू हो गई है ।


लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।


आज प्रातः भी सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लोगों को लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हेलीपैड पर उतारा जाएगा।


इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।


