केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के विकासनगर में आम बजट कार्यक्रम पर चर्चा को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने किए सवाल खड़े

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के विकासनगर में आम बजट कार्यक्रम पर चर्चा को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने किए सवाल खड़े

लोकेशन विकास नगर

संवाददाता- इलम सिंह चौहान

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के विकासनगर में आयोजित बजट चर्चा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं से बजट पर चर्चा कार्यक्रम आधारहीन है क्योंकि बजट जब पारित कर दिया गया है

उसके बाद चर्चा की जा रही है जबकि यह चर्चा बजट से पहले होनी चाहिए थी ना की घोषणा के बाद उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने पांचो लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी है बावजूद इसके उत्तराखंड की झोली में आम बजट में कोई राहत , स्पेशल पैकेज नहीं डाला गया और आमजन को किसी भी प्रकार की कोई राहत प्रदान नहीं की गई। पर्यटन ,शिक्षा ,रोजगार, स्वास्थ्य, पलायन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई प्रावधान इस बजट में नहीं रखा गया है। महंगाई को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि यदि रेलवे की बात करें तो वह प्रोजेक्ट 2019 से चल रहा है और ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी लगातार बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं अन्य तरह के फिक्स चार्ज लगाकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है बजट में मध्यम वर्ग के लोगों को दी जा रही टैक्स में छूट को खत्म किया गया है

छोटे उद्यमियों को उनके उद्योग के लिए कोई राहत नहीं दी गई है उत्तराखंड में नए उद्योगों की स्थापना के लिए कोई छूट प्रदान नहीं की गई है इस प्रकार से मंत्री जी का दौरा समझ से दूर है मंत्री जी को उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार से जाकर चर्चा करनी चाहिए मंत्री जी का बजट पर चर्चा कार्यक्रम पूर्ण रूप से निरर्थक है।