कालू सैयद बाबा की मजार में 24 से 26 मई तक लगेगा उर्स मेला मजार मुतावल्ली ने एसडीएम से मेले में सुरक्षा व्यवस्था की करी मांग

कालू सैयद बाबा की मजार में 24 से 26 मई तक लगेगा उर्स मेला मजार मुतावल्ली ने एसडीएम से मेले में सुरक्षा व्यवस्था की करी मांग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट (चम्पावत)

लोहाघाट के हथरंगिया में प्रसिद्ध कालू सैयद बाबा की मजार में लगने वाले हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक उर्स मेला इस बार 24 मई से 26 मई तक आयोजित किया जा रहा है

बुधवार को मजार के मुतावल्ली हसमत बाबा ने लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट को तीन दिवसीय उर्स मेले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया

मालूम हो उर्स मेले में दूर-दूर क्षेत्र से मेले का आनंद उठाने के लिए जायरीन पहुंचते हैं वहीं मजार के मुतावल्ली हसमत बाबा ने बताया इस वर्ष उर्स मेले को काफी धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा उन्होंने बताया 24 मई को उर्स मेले का कुरानखानी के साथ शुभारंभ किया जाएगा

25 मई को चादर पोसी की रस्म अदा की जाएगी तथा पूरे नगर में चादर पोसी का जुलूस निकाला जाएगा इसके अलावा रात में कव्वाली का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कव्वाल बाबा की शान में अपने-अपने कलाम पेश करेंगे तथा 26 मई को कुल शरीफ के आयोजन के साथ उर्स मेले का समापन किया जाएगा बाबा हसमत ने बताया

उर्स मेले की पूरी तैयारी कर ली गई है उन्होंने लोहाघाट नगर वासियों से मेले में सहयोग देने की अपील की है मालूम हो उर्स मेले में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा भरपूर सहयोग किया जाता है