

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

सीएम धामी के 11 फरवरी को प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है मंगलवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया । प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार लोहाघाट में विभिन्न जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों व अधिकारियों के मध्य एक बैठक करते हुए निर्णय लिया


कि मुख्यमंत्री जनसभा रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत लोहाघाट आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोडशो में प्रतिभाग भी करेंगे

व विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण व विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी प्रस्तावित है। मालूम हो बरसों के बाद किसी मुख्यमंत्री के कदम लोहाघाट नगर में पढ़ने जा रहे हैं इस दौरान बैठक में सर्वसहमति से जनसभा रामलीला मैदान को निर्धारित किया गया। जीआईसी खेल मैदान में हैलीपेड होगा। नगर पालिका के नेहरु ग्राउंड में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी जहां मुख्यमंत्री विकास प्रदर्शनी का जायजा


लेकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल,


भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसपी अजय गणपति,सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट,मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी के एस बृजवाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान जिलाधिकारी व एस पी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया।


