दिव्यांग महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही उसे बच्चों सहित छोड़ने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी पौड़ी को भेजा ज्ञापन

दिव्यांग महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न के साथ ही उसे बच्चों सहित छोड़ने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी पौड़ी को भेजा ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह

स्थान -पौड़ी

जनपद पौड़ी के विकासखंड खिर्सू की एक दिव्यांग महिला ने बताया कि उसका विवाह उसका विवाह वर्ष 2008 में पोखरी गांव के एक युवक के साथ हुआ था। युवक वर्तमान में होमगार्ड में सेवारत है।

उसके चार बच्चे हैं। लेकिन अब होमगार्ड में तैनात पति ने उसे बच्चों सहित छोड़ दिया है। वह गांव से श्रीनगर लाया और वहां छोड़कर कहीं चला गया। बताया कि वर्तमान में उसका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह दहेज की मांग कर रहा है। साथ ही दिव्यांग होने का ताना भी दे रहा है। पति अपने साथ बड़े बेटे को ले गया है। जबकि एक बेटी व दो बेटे उसके साथ हैं।

और सभी नाबालिक हैं। महिला ने बताया कि उनका भरण पोषण लोगों के सहयोग से की जा रही मदद से हो रहा है कई बार ऐसी स्थिति होती है की दिन में एक ही समय का भोजन मिल पाता है। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से मामले में भरण पोषण दिलाए जाने के साथ ही होमगार्ड में सेवारत पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि मामले की यथा स्थिति की जांच के लिए एसडीएम यमकेश्वर को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेज के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।