

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रभारी, सहप्रभारी व संयोजक नियुक्त कर दिए हैं।


पुष्कर सिंह काला को पौड़ी और कुलदीप कुमार को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।टिहरी लोक सभा क्षेत्र में विनय रूहेला को प्रभारी, शैलेंद्र सिंह बिष्ट को सह प्रभारी व रमेश चौहान को संयोजक बनाया गया।

पौड़ी से पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, हेमंत द्विवेदी को सह प्रभारी, विजय कपरवाण को संयोजक, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सुरेश भट्ट को प्रभारी, दीपक महरा को सह प्रभारी, शिव सिंह बिष्ट को संयोजक,


नैनीताल में बलवंत सिंह भौर्याल को प्रभारी, राकेश नैनवाल को सह प्रभारी, विवेक सक्सेना को संयोजक, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में कुलदीप कुमार को प्रभारी, आदित्य चौहान को सहप्रभारी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया।



