महिलाओं के लिए सुविधा : माल रोड पर बनाए जाएंगे महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट

महिलाओं के लिए सुविधा : माल रोड पर बनाए जाएंगे महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट- ब्यूरो रिपोट

स्थान -नैनीताल

नैनीताल माल रोड पर नानक होटल के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 25 लाख का बजट भी मिल चुका है।

जानकारी के अनुसार ईओ राहुल आनंद ने बताया कि नगर पालिका ने पुराने शौचालय को केवल महिलाओं के लिए नवीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण से करीब 25 लाख का बजट मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि बाहरी शहरों से लाखों पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं।शहर में सार्वजनिक शौचालय तो है मगर ऐसे शौचालय नहीं जो केवल महिला पर्यटकों के लिए हो।

जिसे लेकर कई बार शिकायत भी मिल चुकी है। राहुल आनंद ने बताया कि महिला पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए मालरोड पर नानक होटल के पास के शौचालय को हाईटेक बनाया जाएगा।