रोडवेज कार्यालय के पक्के भवन निर्माण की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों ने एसडीएम लोहाघाट को दिया ज्ञापन

रोडवेज कार्यालय के पक्के भवन निर्माण की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों ने एसडीएम लोहाघाट को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

उत्तराखंड परिवहन निगम का लोहाघाट डिपो वर्षों से देवदार के घने पेड़ों के बीच टिन शेड में चल रहा है जहां बरसात व आंधी तूफान में पेड़ गिरने के कारण कभी भी कोई हादसा रोडवेज कर्मियों के साथ हो सकता है

तथा कई बार पेड़ गिरने से हादसे होने से बाल-बाल बच गए हैं वही रोडवेज के लोहाघाट डिपो के एजीएम नरेंद्र गौतम और रोडवेज कर्मचारी यो ने कहा कई बार परिवहन निगम व प्रशासन से रोडवेज के कार्यालय भवन को पक्का बनाने की मांग करी

गई पर बरसों बीत जाने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है रोडवेज कर्मी जान जोखिम में डालकर कार्यालय परिसर में काम करने को मजबूर है

कभी भी देवदार के भारी भरकम पेड़ गिरने से उनके साथ हादसा हो सकता है वहीं रोडवेज कर्मियों ने एजीएम गौतम की ओर से रोडवेज कार्यालय के पक्के भवन का निर्माण, रोडवेज कर्मियों के लिए शौचालय तथा बस स्टेशन परिसर में सुरक्षा जाली लगाने की मांग करते हुए

एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कार्यालय भवन निर्माण का मामला शासन स्तर का है तथा रोडवेज परिसर में सुरक्षा जाली व शौचालय का निर्माण कार्य करवाया जाएगा ताकि यात्रियों व रोडवेज कर्मियों को सुविधा मिल सके