हिटलर मार्केट में मकान की छत से गधेरे में गिरने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

हिटलर मार्केट में मकान की छत से गधेरे में गिरने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट के हिटलर मार्केट में बुधवार देर रात 9:00 बजे के लगभग एक 23 वर्षीय युवक की हिटलर मार्केट के पास अपने मकान की छत से गधेरे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने जानकारी देते हुए बताया बुधवार देर रात लोहाघाट पुलिस को एक युवक के गधेरे में गिरने की सूचना प्राप्त हुई

जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को गधेरे से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत् घोषित कर दिया एसओ कोरंगा ने बताया मृत् युवक हिटलर मार्केट का रहने वाला 23 वर्षीय सचिन बोहरा s/o प्रहलाद सिंह बोरा है

जो कि अपने मकान की छत मे टहल रहा था और पैर फिसलने से गधेरे में जा गिरा एसओ ने बताया मर्तक का गुरुवार को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है एसओ ने कहा प्रथम दृष्टिया मामला दुर्घटना का लग रहा है मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा करी जा रही है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी रेस्क्यू अभियान में एसआई हेमंत व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे मालूम हो मृतक के पिता प्रहलाद सिंह बोहरा हिटलर मार्केट में चक्की चलकर अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं वही युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है