

स्थान : रुड़की

आईआईटी रूड़की में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध परिवर्तनकारी कार्यक्रम जी-20 इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम का आयोजन दीक्षांत समारोह हॉल में किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कुलगीत के साथ किया गया जिसका समापन आज दोपहर तीन बजे होगा व कार्यक्रम के अन्य सत्र कल 3 अगस्त को आईआईटी रुड़की परिसर स्थित मैक ऑडिटोरियम में चलेंगे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा यह बहुत गर्व की बात है। इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है। वहीं कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया जिन्हें सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने किया और जी-20 के महत्व के संबंध में जानकारी दी।



