

रुड़की

कुछ दिनों पहले शुक्रताल में उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वत्रंत देव सिंह के दिये गए बयान पर लोगो का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा आज चन्द्रशेखर चोक पर सैनी समाज ,कश्यप समाज और त्यागी समाज के लोगो ने इक्कठा होकर मोदी योगी और स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि जिसके बाद योगी सरकार का पुतला भी फूँका गया इस दौरान सभी समाज के लोगो ने कहा


कि मुख्यमंत्री योगी को अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री को जल्द से जल्स बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा कहे गए अपमानजनक शब्दो से सभी लोग आहत है क्योंकि उन्होंने सभी समाज के लोगों की बेटियों की बेइज्जती की है जो कतई बर्दाश्त नही की जाएगी और आने वाले समय मे सभी समाज के लोग मिलकर भाजपा सरकार का विरोध करेंगे और 2024 के लोकससभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी इसी समाज के द्वारा किया जाएगा



