

स्थान:चंपावत
रिर्पोट : लक्ष्मण बिष्ट

एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के द्वारा जिले में आ रहे बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के आदेश जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं जिसके बाद चंपावत पुलिस पूरे चंपावत जिले में बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों व फेरी वालों का सत्यापन कराने में जुट गई है


लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया है अभियान के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों, फेरी वालों का सत्यापन किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं उनके भवन में कोई बाहरी व्यक्ति रहता है तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं एसओ खत्री ने कहा नियम का उल्लंघन करने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है



