
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दो टूक कहा है कि अगर कोई भी लव जिहाद जैसे मामलों में संलिप्त पाया जाता है तो सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।


उन्होने कहा कि प्रदेश में सत्यापन आभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि लव जेहाद को लेकर आज पुलिस विभाग के वरिष्ठ आलाधिकारियों के साथ बैठक भी की है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण कानून लागू होने के बाद लव जिहाद के सामने आए आंकड़े भी मांगे हैं

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस के आलाधिकारियों को सख्त और ठोस तरह से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


