किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा)भारत सरकार द्वारा जनपद में उत्पादित कृषि एवं खाद्य उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने के संबंध में एक बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें इस संबंध में चर्चा की गई।बैठक में महाप्रबंधक एपीडा डा.सीबी सिंह ने बताया कि भारत सरकार के इस उपक्रम (एपीडा) का मुख्य उद्देश्य कृषि निर्यात को बढ़ावा देना, किसानों की आय को दुगना करना, राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, यहां के उत्पादों को विदेशों में निर्यात कर उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है।बैठक में जनपद के अधिकारियों ने एपीडा से आए अधिकारियों को जनपद में कृषि उत्पादों के उत्पादन की जानकारियां दी, जिस पर डा.सीबी सिंह ने कहा कि यहां कृषि उत्पाद जैसे माल्टा, अदरक, पुलम, हनी आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं,

जिसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात की अधिक संभावना है और इन उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात की संभावना को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के कृषि उत्पादों को निर्यात करने से किसानों को उसका सीधा लाभ मिले, जिस हेतु एपिडा किसानों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को समता विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कर स्थानीय उत्पादन अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कैसे पहुंचा जा सके इस पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उचित मूल्य मिले इस हेतु पैकेजिंग व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में चार एफपीओ गठित है जो कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य कर रहे है।

साथ ही किसानों को समय समय पर कृषि संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है।बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, डीडीएम नाबार्ड राकेश कन्याल, एपीडा से आई डा.गौरी, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, केवीके के अधिकारी, एफपीओ के सदस्य, उद्यमी आदि उपस्थित रहे