
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार के उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से पुलिस लाइन रोशनाबाद में चलाया योग शिविरपुलिस कर्मियों को योग करा कर दिए हेल्थ टिप्सपुलिस बल के स्वास्थ्य को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार की पहल पर कराया गया योग शिविर का आयोजनतनाव को दूर करना है तो योग को अपनाना है जरूरी :: एसएसपी हरिद्वारपुलिस की भागदौड़ की जिंदगी में समय निकालना बहुत मुश्किल रहता है जब पुलिस स्वस्थ रहेगी तो समाज भी सुरक्षित रहेगापुलिस बल के स्वास्थ्य को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार की पहल पर आज उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के योगिक साइंस के छात्र सिद्धार्थ पांडे, सौरभ शर्मा, विख्यात राजपूत, कार्तिक श्रीवास्तव व इशांत शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया।


जिन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़ की जिंदगी जीते हैं, उसमें योग बहुत ही लाभदायक एवं महत्वपूर्ण है।योग शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त चारों विद्यार्थियों के सफल आयोजन पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए सम्मानित किया गयाl

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सीओ लक्सर मनोज कुमार, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, एएसपी/SHO रुड़की निहारिका तोमर, आर आई जितेंद्र जोशी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व रिक्रूट महिला/पुरुष कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।


