
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

मां गंगा का उद्गम स्थल गोमुख जहां से मां गंगा विश्व कल्याण के लिए सदियों से निरन्तर चल रही है पर जनपद मुख्यालय में मां गंगा कहीं सालों से इकट्ठे किए जा रहे कूड़े से मैली हो रही है जी हां आप की टीबी स्क्रीन पर जो तस्वीरें दिख रही है वह चाईना की दीवार नहीं नगरपालिका द्वारा इकट्ठा किया गये कूड़े की दीवार है जो अब मेंन सड़क तक पहूंच गई है और इसके 100 मीटर नीचे से मां गंगा बह रही है बरसात होने पर यह कूड़ा सीधे गंगा में मिल जाता है


जिसके कारण यहीं से गंगा मैली हो रही है और कलयुग में अपने उद्धार के लिए भगीरथ को पुकार रही है यहां पर पहाडों में प्रदुषण की दुहाई देने वाला एनजीटी भी आंखें मूंद कर चल रहा है ओर गंगा के नाम पर फंण्ड खाने वाली संस्थाओं ने तो सायद आंखें ही फुड़वा दी है जनपद भ्रमण पर आई उत्तराखंण्ड की विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने भी इसे बड़ी समस्या माना है और इसके समाधान केलिए दृढ़ मानसिकता की आवश्यकता बताया है वहीं स्थानीय लोग अब इसकी दुर्गन्ध के आदि होने को मजबूर हो गये है

नगरपालिका ने इसके समाधान के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं पर वहां स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है आखिर गंगा मायके में मैली होकर भगीरथ को याद कर रही है


