नगरपालिका के डंपिंग जोन पर लगाई गई आग ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ प्रशासन बना मूकदर्शक

नगरपालिका के डंपिंग जोन पर लगाई गई आग ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ प्रशासन बना मूकदर्शक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा से है जहां मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा एनएच बाईपास के किनारे कुटरी ग्रामीण क्षेत्र में नगरपालिका का कूड़ा डंपिंग जॉन बनाया गया है और उस डंपिंग जॉन में लगातार एक हफ्ते से कूड़ा जल रहे है आपको बता दें कि प्रतिमाह इस डंपिंग जॉन डंपिंग में नगरपालिका के डोर टू डोर कूड़ा इलेक्शन ठेकेदार के आदमियों द्वारा आग लगाई जाती है कूड़े का सही निस्तारण ना करते हुए इस पर आग लगाकर कूड़े को नष्ट किया जा रहा है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में इस कूड़े के जहरीले जहरीले धुएं से महामारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है वही किसानों की खेती वाली जमीनों पर नगरपालिका के कूड़े की पनिया व अन्य कई प्रकार का उड़ा फैल रहा है

जिससे किसानों की खेती का भी नुकसान हो रहा है आपको बता दें कि पिछले 1 हफ्ते से लगातार डंपिंग जोन में कूड़ा जलाया जा रहा है और हम लगातार इस कूड़े पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला से उनकी वाइट लेने के लिए जा रहे हैं तब अधिशासी अधिकारी कार्रवाई करने के नाम पर हमें वाइट देने से मना कर दे रहे हैं और जब आज हम 10:00 बजे उनके ऑफिस में पहुंचे हैं तो अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से गायब दिखाई दिए और लगभग 1:30 से 2:00 बजे तक हम वहीं पर थे लेकिन अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला की कुर्सी खाली ही हमें नजर आई आखिर इसकी सूचना पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को भी दी गई है लेकिन पलूशन कंट्रोल बोर्ड भी इस पर मूकदर्शक बना हुआ है इस डंपिंग जोन पर आग की सूचना लगातार इससे पूर्व भी कई बार कई न्यूज़ चैनलों के माध्यम से खबर वह हमारे चैनल के माध्यम से चलाई गई है लेकिन उसके पश्चात भी आखिर प्रशासन मौन क्यों बना हुआ है

आखिर जनता की स्वास्थ्य के साथ नगर पालिका द्वारा क्यों किया जा रहा खिलवाड़ जबकि इस वक्त गर्मी का समय है और कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है इस खतरे के बीच ग्रामीणों के साथ नगरपालिका के डंपिंग जोन पर आग लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस पर सारा प्रशासन मुखदर्शक बना हुआ है