
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

इस वर्ष की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 258 वी रैंक हासिल करने वाली मान्या वर्मा के अपने ननिहाल लोहाघाट पहुंचने पर लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी मान्या मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है मान्या के पिता सीएल वर्मा बागेश्वर में जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात है वही माता रामनगर में शिक्षिका है


मान्या के भाई भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात हैं मीडिया को जानकारी देते हुए मान्या ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान व अपने माता पिता को दिया मान्या ने कहा इस सफलता को हासिल करने के लिए उन्होंने रोज 7 से 8 घंटा कठिन पढ़ाई करी तथा कोचिंग का सहारा नहीं लिया मान्या ने युवाओं को टिप्स देते हुए कहा अगर अपने लक्ष्य के प्रति दिल से मेहनत करी जाए तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता है उन्होंने युवाओं से कठिन मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को कहा वही मान्या ने कहा जब वह आईएएस अधिकारी बन जाएंगी

तो उनका फोकस सड़कों की दशा सुधारने की और ज्यादा रहेगा तथा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे उसका ईमानदारी से निर्वहन कर जनता की सेवा करना चाहेंगी


