
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -निरंजन सिंह

स्थान -कालागढ़

जनपद पौड़ी के कालागढ़ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान द्वारा कालागढ़ में जनता चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं का समाधान चौपाल में किया गया तथा कुछ शेष समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए वंही जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जनता की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी को फिरसे बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने की घोषणा की- आपको बता दे जन चौपाल में स्थानीय लोगों ने एक एक कर अपनी समस्याओं को रखा।


जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास और आधार कार्ड का नहीं बनना। साथ ही चिकित्सा के उचित प्रबंध, आवाजाही के लिए बसो का संचालन आदि प्रमुख समस्याओं को लोगों ने डीएम के सामने रखा। इसके अलावा कुछ लोगों ने दूषित पानी की सप्लाई आने की बात भी कही। साथ ही दूषित पानी के सेम्पल जिलाधिकारी को दिखाए।इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई। साथ ही उनसे जवाब तलब किए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से कार्य पूरा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं

और उनको जल्द ही सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही आधार कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य चीजो के लिए एक केम्प का आयोजन किया जा रहा है


