पूर्व सैनिक की मेहनत से जनपद के युवाओं को मिली बड़ी कामयाबी

पूर्व सैनिक की मेहनत से जनपद के युवाओं को मिली बड़ी कामयाबी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद में चल रही उठक पटक के बाद एक सुखद खबर सामने आ रही है एक पूर्व सैनिक द्वारा स्थापित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के 30 से अधिक छात्रों का चयन अग्निवीर, फोरेस्ट गार्ड एवं उत्तराखंण्ड पुलिस में हुवा है

आपको बता दें कि जनपद उत्तरकाशी के एक पूर्व सैनिक चन्द्र मोहन पवांर द्वारा स्थापित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी में जनपद उत्तकाशी एवं टिहरी के छात्र आर्मी , पुलिस एवं फोरेस्ट गार्ड का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं साथ ही पूर्व सैनिक चन्द्र मोहन इनके खाने एवं रहने की व्यवस्था भी निशुल्क करते हैं और अभी तक यह संस्थान 300 से भी अधिक सैनिक भारत की रक्षा के लिए तैयार कर चुका है

और लगभग 100 से अधिक छात्र छात्राएं यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं और जनपद में आपदाओं वृक्षारोपण सहित कहीं अन्य कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं