श्रद्धांजलि सभा

श्रद्धांजलि सभा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी बूथों पर चंदन राम दास को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की वही मुख्य कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में किया गया इस दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत तमाम विधायक व पदाधिकारियों ने चंदन राम दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उनके द्वारा जो कार्य समाज के लिए प्रदेश की जनता के लिए किए गए उनको सराहा गया

श्रद्धांजलि सभा समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा की चंदन राम दास पार्टी के काफी वरिष्ठ नेता थे चार बार विधायक रहे वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर विराजमान थे उनके द्वारा समाज कल्याण व परिवहन विभाग में जो अभूतपूर्व कार्य किए गए उनको हमेशा याद रखा जाएगा साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा कि कल बागेश्वर में उनकी अंत्येष्टि के दौरान भी हम वहां पर मौजूद रहे और उनके समर्थकों मैं उनके प्रति जो इसने था उनके द्वारा जो कार्य किए गए थे वह देखने को मिला इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी बागेश्वर के विकास के लिए चंदन राम दास के द्वारा घोषणाएं की गई थी या चीन विकास कार्यों के लिए जनता से वायदा किया गया था उन्हें पूरा किया जाएगा इसी के साथ अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया की आज प्रदेश के सभी बूथों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है

और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को उनके शुभचिंतकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें