
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें राजधानी के कई स्थानों पर सड़कों और फुटपाथ को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गयाराजधानी देहरादून में डीएम सोनिका के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने बृहस्पतिवार को राजधानी में चयनित पांचों जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान चयनित पांचों जोन में सड़कों और फुटपाथ को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।


पांच जोन में ये जगहें हैं शामिल अतिक्रमण हटाने के खिलाफ चयनित पांच जोन के अंर्तगत नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने तहसील से लालपुल, किशन नगर से प्रेमनगर, दिलाराम से हाथीबड़कला, दिलाराम से मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक से आईटी पार्क, कमला पैलेस, मंडी से पटेल नगर बाजार तक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।200 लोगों के किए चालानअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पांचों टीमों ने अपने जोन में 46 स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया। इस दौरान नगर निगम ने 97 चालान कर 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जबकि लिस टीम ने 63 चालान किए। जिसमें 31 हजार 500 रूपए वसूल किए गए।इसके साथ ही संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 123 चालान किए गए। जिसमें 1 लाख 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। टीम ने अतिक्रमणकारियों को अपना सामान स्वयं हटाने और ऐसा न करने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।


