ड्रग्स विभाग की छापेमारी

ड्रग्स विभाग की छापेमारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रुड़की

ड्रग्स विभाग की टीम ने मंगलौर क्षेत्र में स्तिथ दवाई की फैक्ट्री का ओचक निरीक्षण किया। जिसमे दूसरी कंपनी का रेपर बदल कर अपनी कंपनी का रेपर लगाया जा रहा था। निरीक्षण करने पहुंची ड्रग्स विभाग अधिकारी अनिता भारती ने कंपनी का चल रहा प्रोडक्शन बंद कर दिया है। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में दवाइया भी खुली पड़ी हुई थी और साथ ही कई दवाइयों के रेपर भी खुले में पड़े हुए थे। ड्रग्स विभाग के निरीक्षण के बाद दवाई फैक्ट्री में हड़कंप मचा रहा। वही दवाइयों की फैक्ट्री में इतनी बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद दवाइयों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

दरअसल ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती मंगलौर स्थित दवाई फैक्ट्री में निरीक्षण करने पहुंची थी। फैक्टरी में कई महत्त्वपूर्ण दवाइयों खुली पड़ी हुई थी दूसरी कंपनी की दवाइयों को अपनी कंपनी का लेबल देकर तैयार किया जा रहा था। जिसमे ड्रग के सभी नियमों का उलंघन किया गया था। ड्रग्स विभाग की निरीक्षण के दौरान दवाई का प्रोडक्शन को बंद कर दिया है और कम्पनी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दवाई फैक्ट्री में इस तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद दवाइयों की कंपनी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है

इससे पहले भी भगवानपुर की एक दवाई फैक्ट्री में डेट बदल कर बाजार में बेची जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग को ऐसी सभी दवाइयों की फैक्ट्री का निरीक्षण करना चाहिए। जिसमे रेपर बदल कर दवाइयों को बाजार में उतारा जा रहा है और मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।