हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक, चौखुटिया का तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- पुलिस ने पकड़ी लाखों की स्मैक, चौखुटिया का तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें एक के बाद एक तस्करों को जेल भेजने का काम कर रही है। अब हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।

मुखानी पुलिस और एसओजी के सहयोग से एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से कुल 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैइसका खुलासा करते हुए आज एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुखानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को रोका। चैकिंग में उसके पास से 102 ग्राम बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह नेगी पुत्र स्व राम सिंह नेगी मूल निवासी बेडामासी चौखुटिया जो हाल में हल्द्वानी किराए पर रहता है। वह नशे का आदी भी है ।एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार की घोषणा की है