पार्किंग खोल रही प्रशासन की पोल

पार्किंग खोल रही प्रशासन की पोल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्त्तरकाशी

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले हुए अब तक छ दिन हो गए है, और इन छ दिनों में अब तक कुल 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मा यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में पहुंचकर कर चुके है, यानि श्रद्धालुओ का उत्साह देखते ही बन रहा है लेकिन कपाट खुलने के बाद रोजाना दोपहर बाद हो रही बारिश ने प्रशासन के दावो की पोल खोल दी है,

दरअसल यमुनोत्री धाम की यात्रा में जानकी चट्टी अंतिम सडक पडाव है यात्री दर्शन करने को यमुनोत्री धाम पैदल जाता है उससे पहले वाहनों को जानकी चट्टी में पार्क करना होता है, प्रशासन ने जानकी चट्टी के अलावा खरशाली गावं में पार्किंग की व्यवस्था की हुयी है लेकिन बारिश ने प्रशासन द्वारा बनाई गयी इस पार्किंग की पोल खोल दी है, बारिश होते ही अब पार्किंग गड्डो और कीचड़ में तब्दील हो गयी अन्य राज्यों से आये श्रद्धालु कह रहे है कि पार्किंग में बेतरतीब लगाये जा रहे वाहन उन्हें पूरी रात गाडी निकालने की इंतजारी करवा रहे है

पार्किंग में बिजली की कोई व्यवस्था भी नहीं है जिससे अँधेरे में ही वो अपने वाहनों को पार्किंग स्थल में ढूढ रहे है, वही प्रशासन श्रधालुओ को सुविधा देने के साथ सुरक्षित यात्रा कर सफल बनाने के प्रयास का दावा कर रही है