द्वाराहाट का प्रसिद्ध मेला स्याल्दे विखौती में आज बट पूजा नौज्युला दल के द्वारा भेटा गया ओढ़ा।

द्वाराहाट का प्रसिद्ध मेला स्याल्दे विखौती में आज बट पूजा नौज्युला दल के द्वारा भेटा गया ओढ़ा।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -विमल साह

स्थान -द्वाराहाट

द्वाराहाट का प्रसिद्ध मेला स्याल्दे विखौती का आज विधिवत शुभारंभ द्वाराहाट विधानसभा के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया आज इस प्रसिद्ध मेले का पहला दिन बट पूजा में नौज्युला दल के लोगों द्वारा करीब सायं पांच बजे ओढ़ा भेंटने की रश्म अदायगी की गई।इस दल में 9जोड़ी के नगरों ने प्रतिभाग किया जिसमे हाट,बमनपुरी, कौला, ध्याड़ी, सलालखोला,छतीना, इड़ा,और तल्ली बिठोली के नगरे पहुंचे।और सबसे बड़ी बात की तल्ली बिठोली का नगरा करीब 85सालों बाद आज पुनः इस मेले में प्रतिभाग करने पहुंचा जिसका मेला कमेटी और सभी ग्रामीणों ने स्वागत किया।बता दें कि यह मेला स्याल्दे बिखौती मुख्य रूप से नहान का पर्व और किसानों का पर्व है

बैसाखी में लगने वाला यह मेला एक गेट बैसाख को द्वाराहाट का पवित्र धाम जिसे उत्तर की काशी भी कहा जाता है विमांडेस्वर धाम से शिव को जलाभिषेक कर द्वाराहाट की शीतला देवी की पूजा के साथ सुरु होती है।और कुमाऊं का सबसे पुराना और प्रसिद्ध मेला होने के कारण इसकी प्रसिद्धि दूर दूर तक अर्थात देश के विभिन्न हिस्सों तक है।ओ भिना कसीके जानू द्वाराहाट,हिट साली कौतिक जानू द्वाराहाट।और अलबेरक बिखौती मेरी दुर्गा हरे गै।दुर्गा चाने चाने मेरी कमरा पटे गै।जैसे गीतों के माध्यम से कुमाऊं के और सम्राट स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के द्वारा गाए गए।जिसकी धूम देश विदेश तक है।इसी मेले का आज सुभारंभ किया गया।देर रात को स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही विहान लोक कला केंद्र द्वारा कार्यक्रम दिखाए

गए।कुमाऊनी सुपर स्टार माया उपाध्याय की स्टार नाईट से कार्यक्रमों में चार चांद लग गए।कल मुख्य मेले में गरख दल की बारी पहले ओढ़ा भेंटने की है जिसका समय 3.30है पर ओढ़े तक पहुंचते पहुंचते समय करीब पांच बजे सायं तक हो जाता है इसके बाद आल दल के लोगों द्वारा ओडा भेंट किया जायेगा।झूलों चरखों से मेले की रौनक देखते ही बनती है।