जीएसटी को लेकर जागरूक होते लोग

जीएसटी को लेकर जागरूक होते लोग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

राज्य में पूरी शक्ति जीएसटी से होने वाली आय बढ़ाने पर झोंकी जा रही है। लंबे समय से कर जमा नहीं कर रहे करदाता सरकार और विभाग के निशाने पर हैं। इनसे वसूली का अभियान छेड़ा गया है। साथ में कर की सीमा के अंतर्गत नए करदाताओं की ढूंढ़ तेज की गई है। इसके साथ ही राज्य में उपभोक्ताओं को सामान की खरीददारी के समय जीएसटी बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से “बिल लाओ ईनाम पाओ योजना चलायी जा रही है। इस कड़ी में आज वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा राज्य कर मुख्यालय देहरादून परिसर में इस योजना के चतुर्थ लकी ड्रॉ की घोषणा की गयी। आज के लकी ड्रॉ में 01 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए कुल बीस हजार नौ सौ उन्सठ 20959 बिलों को शामिल किया गया है।

इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के विकास एवं कर संग्रह में वृद्धि हेतु जनता के योगदान को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार खरीद पर बिल प्राप्त करने की जागरूकता के माध्यम से राजकोष को सुरक्षित करने में समस्त हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के लिए राज्य कर विभाग द्वारा “बिल लाओ ईनाम पाओ योजना लागू की गई है। लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री द्वारा समस्त जनता से खरीद पर बिल प्राप्त करते हुए राज्य के विकास तथा खुशहाली में योगदान देने की अपील की गयी।उपभोक्ताओं को हर महीने 1500 पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिसमें ईनाम स्वरूप 500 मोबाईल फोन, 500 स्मार्ट वॉच तथा 500 ईयर फोन की घोषणा की गयी। इसके अतिरिक्त योजना की अवधि के उपरान्त मेगा लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें ग्राहकों को कारें, इलैक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, लैपटॉप, माइक्रोवेव जैसे विभिन्न पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य कर आयुक्त डॉ इकबाल अहमद ने बताया कि जीएसटी क्लेक्शन में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। आने वाले समय में इसके और बढ़ने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता अधिक से अधिक उपभोक्ताओं द्वारा योजना में भागीदारी किये जाने पर निर्भर हैं। इसीलिए अधिक से अधिक ग्राहकों को योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के लिए अखबारों, वेब साइट, ई. बैनर, एफ.एम. रेडियो, एसएमएस, वॉटसएप्प, होर्डिंग्स एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।