उद्घाटन के पांच महीने बाद भी रोडवेज डिपो का नही हुआ संचालन, सीएम और परिवहन मंत्री ने किया था उद्घाटन

उद्घाटन के पांच महीने बाद भी रोडवेज डिपो का नही हुआ संचालन, सीएम और परिवहन मंत्री ने किया था उद्घाटन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -विजय कुमार

स्थान -बागेश्वर

जिले के रोडवेज डिपो का उद्घाटन हुए पांच महीने का समय बीत गया है, लेकिन कामकाज अब तक शुरू नहीं हो सका है। डिपो में अस्थायी कार्यशाला बन गई है, लेकिन उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती का इंतजार है। डिपो में छह कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन कार्य शुरू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।चार सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने डिपो का शुभारंभ किया था। डिपो के लिए 21 बसों का बेड़ा मिला था, लेकिन पांच महीने बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।

पूर्व में विभाग की ओर से कंप्यूटर लगने और अस्थायी कार्यशाला के बनते ही कामकाज शुरू होने की बात कही जा रही थी। कार्यशाला का ढांचा बनकर तैयार हुए भी एक महीने से अधिक का समय बीत गया है। करीब दो महीने पहले कंप्यूटर भी लग चुके हैं, लेकिन कंप्यूटर इंस्टॉल नहीं हो सके हैं। कार्यशाला में एक मैकेनिक भी तैनात कर दिया गया है, लेकिन उपकरण और अन्य सुविधाओं का इंतजार है।रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में एक स्टेशन अधीक्षक, दो लिपिक, एक मैकेनिक और एक परिचालक डिपो में तैनात हैं, लेकिन अब तक कामकाज सुचारु होने को लेकर कोई सुनवाई नहीं है। उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता हो रही है। उम्मीद है जल्द ही डिपो में कामकाज सुचारु होगा और बागेश्वर डिपो की बसों का संचालन यहां से होनेे लगेगा।वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया की भाजपा सरकार केवल खोखले वादे करने के लिए ही जानी जाती है

उन्होंने बताया सीएम लगातार घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं लेकिन कार्य कहीं भी शुरू नहीं हो पाया है यही हाल बागेश्वर रोडवेज डिपो का भी हो रहा है।वही सवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कृषक पांडे ने बताया की ऐतिहासिक उद्घाटन के जितने भी कार्य सरकारों के द्वारा किए जाते हैं वह अखबारों के पन्नों और न्यूज़ चैनलों की सुर्खियों में ही रह जाते हैं।